लोनिया से लेकर खापा तक 31 गाँवों का जनसंपर्क किया विधायक राय ने

कार्यालय डेस्क सिवनी 01 अगस्त (संवाद कुंज) आज दिन मंगलवार, दिनांक 01/08/2023 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा निकाली जा रही विधानसभा रथयात्रा का क्षेत्रांतर्गत जगह- जगह स्वागत किया जा रहा है. ज्ञात होवे कि विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा सिवनी नगर की ऐतिहासिक धरोहर दलसागर तालाब के टापू पर आदिवासी गौरव राजा दलपत शाह जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। तथा प्रतिमा स्थल पर देवस्थानों से एकत्र की गयी पवित्र मिट्टी रखी जाएगी. जिस हेतु श्री राय द्वारा  क्षेत्रांतर्गत विधानसभा रथ यात्रा निकाल पवित्र मिट्टी एकत्र की जा रही है. श्री राय ने ग्राम पिंडरई, मरझोर में जल जीवन मिशन के कार्यों एवं ग्राम ऐरपा मे टीन शेड का भूमिपूजन व सभामंच का लोकार्पण किया. इन गाँवों में पहुँचे विधायक राय ग्राम लोनिया, ढेकी, तिघरा, परतापुर, कोनियापार, बम्होरी, फरेंदा, लखनवाड़ा, पिंडरई, संगई, गंगई, सरगापुर, कारीरात, भण्डारपुर, चांवड़ी, खमरिया, थरेली, गोबरबेली, मेहगांव, ऐरपा, कातलबोड़ी, बघौड़ी, मरझोर, सिमरिया, पलारी, बटवानी, सीलादेही, नंदौरा, जमुनिया, बघराज एवं खापा आदि.

Read More

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, शैलेन्द्र बरूआ होंगे मु्ख्य वक्ता

कार्यालय डेस्क सिवनी 01 अगस्त (संवाद कुंज) भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज  कार्यकर्ताओं का सम्मलेन आयोजित किया गया है. विधानसभा सम्मलेन हेतु लगभग 10 हजार कार्डों का वितरण किया गया है. कार्यकर्ता सिवनी पहुँचे इस हेतु 150 गाड़िया लगायी गयी है एवं कार्यकर्ताओं का भोजन बनवाया जा रहा है. भाजपा…

Read More

संगठन की एकता मुनमुन के लिये बन रही खतरा, जनता विकल्प चाह रही है

मुसलमानो और आदिवासियों की बीच सक्रिय हैं रंजीत सिवनी (संवाद कुंज) भारतीय जनता पार्टी का पाँकेट लीडर अगर हर समय ईमानदार निष्ठावान पार्टी के प्रति समर्पित होता तो हँसमुख, मिलनसार, सरल हृदय पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर कभी निर्दलीय से चुनाव नहीं हारते और पैसे से ही चुनाव जीते जाते तो सत्ता कभी राजा रजवाड़ों…

Read More

सहारा के निवेशकों को सरकार का पोर्टल कितना पैसा दिलवा पाएगा ?

शिशु पाल सिंह तोमर भोपाल 31 जुलाई (संवाद कुंज) इस महीने केंद्र सरकार की ओर से एक पोर्टल लॉन्च किए जाने के बाद चिटफ़ंड कंपनी सहारा के उन करोड़ों निवेशकों को उनके फंसे पैसे वापस मिलने की उम्मीद बंध गई है. अंग्रेजी अख़बार ‘द हिंदू’ ने को-ऑपरेटिव सेक्टर के लिए नए मंत्रालय के गठन के बाद से लेकर…

Read More