मतगणना को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

कार्यालय डेस्क सिवनी 29 नवं (संवाद कुंज) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत सिवनी जिले की सभी 04 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना दिनांक 03.12.2023 को प्रातः 08.00 बजे से शासकीय पॉलीटेकनिक कालेज सिवनी में मतगणना संचालन की प्रक्रिया के सुचारू, शांतिपूर्वक तथा निर्वाध रूप से संचालन के लिये कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की…

Read More

डाक मतपत्रों के बाद ईवीएम मशीनों की गणना होगी प्रारंभ

कार्यालय डेस्क सिवनी 29 नवं (संवाद कुंज) आगामी 3 दिसम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रात: 08 बजे से डाक मतपत्र की गणना से मतगणना प्रांरभ हो जाएगी. इसके उपरांत ईव्हीएम वोटिंग मशीनों की गणना प्रारंभ…

Read More

ट्रेक्टर का लेनदेन में हुई हत्या, आरोपी पहुँचे जेल

कार्यालय डेस्क सिवनी 29 नवं (संवाद कुंज) ट्रेक्टर के पैसों के विवाद के चलते एक व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ गयी और 3-4 व्यक्ति हत्या के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल पहुँच गये हैं विवादित ट्रेक्टर भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है. बताया गया है कि ट्रेक्टर के रुपये पैसे के लेनदेन…

Read More

एक साथ भिड़े 3 वाहन, एक भी घायल नहीं

कार्यालय डेस्क सिवनी 29 नवं (संवाद कुंज) जिला मुख्यालय के कचहरी चौक कलेक्ट्रेट रोड में बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे  एक दोपहिया एवं दो चौपहिया वाहन आपस में भिड़ गये हालाकि दुर्घटना में कोई  भी वाहन सवार  गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह जिला…

Read More

धनौरा मंडल में सबसे ज्यादा मजबूत है गोंगपा

कार्यालय डेस्क सिवनी 29 नवं (संवाद कुंज) केवलारी विधानसभा के चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है. 2018 के विधानसभा चुनाव में गोंगपा ने 21 हजार 694 मत लिये थे. कांग्रेस ने 79 हजार 160 मत लिये थे और भाजपा ने 85 हजार 839 मत लिये थे. जितने मतों से जीत हार…

Read More

शीतलहर का प्रकोप शालाओं का समय बदला

कार्यालय डेस्क सिवनी 28 नवं (संवाद कुंज) जिले में जारी शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि कोई भी शाला प्रातः 8:30 के पूर्व संचालित नहीं होगी. गौरतलब होगा कि जिला मुख्यालाय के कुछ स्कूल प्रातः 7-7:30 बजे से संचालित होते हैं. अब ऐसे सभी स्कूलों प्रातः…

Read More

आसमानी बिजली गिरने से घायल हुआ युवक

बब्लू यादव बंडोल 28 नवं (संवाद कुंज) जिले के बंडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगेरुआ में आसमानी बिजली गिरने से युवक घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 100 द्वारा युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि आसमानी बिजली गिरने की चपेट मे आने से घायल हुए युवक को डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राजेश कुमार सरयाम, पायलट विकास शर्मा ने एफ़.आर.व्ही वाहन से लेकर रवाना हुए. रास्ते में घायल को एंबुलेंस में शिफ्ट कर जिला चिकित्सालय सिवनी लाया गया. जिला चिकित्सलाय में घायल युवक अरविंद पिता शिवदयाल पारधी 19 वर्ष निवासी गंगेरूआ थाना बंडोल का उपचार किया जा रहा है.……………………जहरीली वस्तु के सेवन से महिला गंभीरसंतोष बंदेवार कान्हीवाड़ा 28 नवं (संवाद कुंज) जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी निवासी अंगूरी बाई पति गजानंद उर्फ फूलचंद मानेश्वर द्वारा मंगलवार की सुबह जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.घटना के संबंध में बताया गया है कि आज मंगलवार की सुबह घर पर अंगूरी बाई खाना बना रही थी इसी दौरान सब्जी बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी. पति द्वारा मारे जाने पर पत्नी ने घर पर रखी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. इस बात को लेकर भी पुन: पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद अंगूरी बाई की तबीयत बिगड़ गयी जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया है.

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल 

प्रदीप महाराज धनौरा 28 नवं (संवाद कुंज) जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड धनौरा के अंतर्गत आने वाले  एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. गांव के ही एक व्यक्ति भारत 18 वर्ष ने गाँव की एक  नाबालिक जो घर में खेल रही थी उसे अपने घर ला कर दुष्कर्म किया. इस घटना की जानकारी परिजनों ने थाना पहुंच कर इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.जानकारी के अनुसार धनौरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में नाबालिग बालिका के परिजनों ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर लगाया है कि उसने उनकी बच्ची के साथ छेडख़ानी करते हुए दुष्कर्म किया. इस बात की शिकायत थाने में की गई है. बालिका और परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है. घटनाक्रम की जांच की जा रही है. इस मामले में थाना प्रभारी ईश्वरी पटले ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है. इसके बाद युवक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Read More

ओपन बोर्ड: 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं 13 दिसंबर से

सिवनी 28 नवं (संवाद कुंज) मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परंपरागत रुक जाना नहीं मदरसा और आ लौट चले योजना के तहत आयोजित परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है. कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और 30 दिसंबर तक चलेगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 13 से 29 दिसंबर तक चलेगी. इस संबंध में राज्य ओपन बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.राज्य ओपन बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक जहां दसवीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वहीं 12वीं की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 तक होगी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में आधा घंटे पहले पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है परीक्षाओं में समय से न पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को राज्य ओपन बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा.इसी प्रकार रुक जाना नहीं परीक्षा भी 15 दिसंबर से रुक जाना नही और आ लौट चले योजना के तहत पांचवीं व आठवीं की परीक्षा की भी समय सारणी जारी कर दी गई है. उनकी परीक्षा परंपरागत परीक्षा के समय से अलग है इसमें दसवीं की परीक्षा 15 से 28 दिसंबर तक चलेगी, 12वीं की परीक्षा 13 से 30 दिसंबर तक होगी. वहीं मदरसा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 15 से 30 दिसंबर तक होगी 12वीं की परीक्षा 13 से 29 दिसंबर तक होगी. उक्त जानकारी ओपन बोर्ड के डायरेक्टर प्रभात राज तिवारी ने दी गयी है.बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले पेपर दिए जाएंगे, इन परीक्षाओं में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. इन परीक्षाओं में पहली बार शामिल हो रहे परीक्षार्थियों या जो पूर्व परीक्षा में अनुपस्थित या फेल हुए हैं उनकी प्रौद्योगिकी परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी. परीक्षा काल में अगर सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तब भी परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के मुताबिक ही होगी.

Read More

स्कूल बस से जा टकरायी यात्री बस, विद्यार्थी सुरक्षित, चालक मृत

सिवनी 28 नवं (संवाद कुंज) जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरघाट रोड में बरघाट से सिवनी की ओर आ रही उदय पब्लिक स्कूल की बस और इंदौर से सिवनी होकर बालाघाट जा रही नंदन ट्रेवल्स की यात्री बस में आमने-सामने की भिड़त हो गई. इस घटना में स्कूल बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नागपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो जाने की खबर है.डूंडा सिवनी थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरघाट रोड में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे  लूघरवाड़ा के उदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक एमपी 22 पी 0420 बरघाट से तीन छात्रों को लेकर स्कूल आ रही थी तभी इंदौर से बालाघाट की ओर जा रही नंदन ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 22 पी 4101 ने  स्कूल बस को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूल बस का चालक दशरथ पिता दयाराम टेंभरे 55 वर्ष जावरकाठी थाना बरघाट निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बस में सवार तीनों छात्र सुरक्षित हैं. उक्त घटना की सूचना मिलने पर डूंडासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया. थाना प्रभारी डूंडासिवनी ओमेश्वर ठाकरे ने बताया कि घायल दशरथ टेंभरे की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे इलाज हेतु 108 वाहन की मदद से नागपुर भेजा गया लेकिन मनसर के समीप उसकी मौत हो गई. यात्री बस व स्कूल बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है और उन्हे कोई चोटे नहीं आयी है.ज्ञात रहे कि सोमवार से मौसम में आये अचानक बदलाव के बाद रात्रि से वर्षा का क्रम आरंभ हो गया था. बारिश के कारण मंगलवार बस में विद्यार्थियों की संख्या ना के बराबर थी. प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो घटना बहुत खतरनाक थी लेकिन स्कूल बस में बैठे विद्यार्थी पीछे की सीटों में सवार थे इस कारण किसी को भी चोटे नहीं आई है. यहाँ यह उल्लेखनीय होगा कि इंदौर -भोपाल से सिवनी-बालघाट जाने वाले बसें तेज रफ्तार से अपना सफर तय करती है. सिवनी बालाघाट रोड बहुत सकरा है. इसका चौड़ीकरण आज तक नहीं हो पाया है जिसके कारण चालकों को…

Read More