निर्धारित स्थानों पर ही रुकेंगी बसें, हटाया जायेगा अतिक्रमण

* सडक सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने दिये निर्देश कार्यालय डेस्कसिवनी 04 मार्च (संवाद कुंज). बसें बस स्टैण्ड से रवाना होने के उपरांत चिन्हांकित स्थानों पर ही रुकें. राष्ट्रीय राज मार्ग सहित अन्य मार्गों पर दुर्घटना की दृष्टि से चिन्हांकित स्पॉट पर मार्किंग, ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, केटआईस के साथ-साथ सूचना पटल भी लगाए जाएं. दुर्घटना संभावित मार्ग के आसपास से अतिक्रमण को हटाया जाये.उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर क्षितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों ने दिए हैं. आज कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति बैठक में सुगम यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है.बैठक में कलेक्टर सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गों में चिन्हांकित किये गये प्रत्येक ब्लेक स्पॉट पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों से इन स्थानों पर दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी लेकर सुधार कार्यवाही जैसे नियमानुसार मार्किंग, ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, केटआईस के साथ-साथ सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये. उन्होंने खवासा टोल गेट तथा अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऐसे स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं.नगरीय क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया कि बस ऑपरेटर की बैठक लेकर निर्देशित किया जाये कि बसें बस स्टैण्ड से रवाना होने के उपरांत चिन्हांकित स्थानों पर ही रुकें. समझाईश के उपरांत भी सुधार न करने वाले बस ऑपरेटर पर कठोर कार्यवाही की जाए.मटेरियल सप्लायरों पर भी होगी कार्यवाही (इनसेट)इसी तरह भवन मटेरियल सप्लाय करने वाले दुकानदारों एवं वाहन चालकों की भी बैठक लेकर सभी को समझाईश देने के निर्देश दिये गये हैं कि सप्लाय किये जाने वाले सरिया अथवा अन्य सामग्री वाहन से बाहर की ओर न निकले हों. कलेक्टर श्री सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने ओवर स्पीडिंग की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों में सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये.इसके साथ-साथ यातायात प्रभारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को अधिक गति से चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये.

Read More

11 करोड़ का गबन : सचिन दहायत हुआ बर्खास्त

तहसीलदारों पर अब तक कार्यवाही नहीं कार्यालय डेस्कसिवनी 04 मार्च (संवाद कुंज). राजस्व पुस्तिका 6(4) के तहत मिलने वाली राशि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी भुगतान वाले आरोपी सचिन दहायत सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी के बर्खास्त कर दिया गया है. शासकीय विज्ञप्ति में बताया गया है कि कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने आरबीसी 6 (4) अंतर्गत कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लगभग 11 करोड 16 लाख रूपये के फर्जी भुगतान करने के संबंध में तहसील कार्यालय केवलारी में पदस्थ रहे सहा.ग्रेड-3 सचिन दहायत के विरूद्ध संस्थित की गई विभागीय जांच में अपचारी कर्मचारी द्वारा की अनियमितता गंभीर श्रेणी की पाई गई थी. जिस पर अपचारी कर्मचारी दहायत को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत शासकीय सेवा से बर्खास्त किए जाने के आदेश कलेक्टर ने पारित किए हैं. तहसीलदारों पर अब तक कार्वयाही नही प्रदेश सरकार की यह परंपरा है कि जब भी कोई गबन होता है तो हमेशा छोटा कर्मचारी दोषी पाया जाता है. सिवनी में डेढ़ करोड़ रूपये की धान…

Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने गठबंधन सहयोगी से तोड़ा नाता, केपी ओली से मिलाया हाथ; बदलेगा मंत्रिमंडल

काठमांडू ,04 मार्च  (आरएनएस) । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओइस्ट सेंटर) के सरकार में सहयोगी नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन तोडऩे के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है। नेशनल असेंबली की अध्यक्षता के दावे को लेकर हिमालयी साम्राज्य की दो सबसे बड़ी पार्टियों के बीच कथित तौर पर खाई बढ़ती जा रही है।कम्युनिस्ट…

Read More

अमेरिका में फिर गोलीबारी से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर हुई फायरिंग में महिला की मौत; 12 घायल

न्यूयॉर्क ,04 मार्च  (आरएनएस) । अमेरिका में एक फिर गोलीबारी हुई है, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। गोलीबारी का यह मामला अमेरिका में मिसिसिपी के वेस्ट पॉइंट का है। यहां एक क्लब के बाहर गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 12 अन्य लोग भी…

Read More

गाजा युद्धविराम वार्ता के लिए हमास प्रतिनिधिमंडल काहिरा में मध्यस्थों के साथ शामिल

काहिरा ,04 मार्च  (आरएनएस) । हमास का एक प्रतिनिधिमंडल गाजा में युद्धविराम पर बातचीत के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में कतर और अमेरिका के मध्यस्थों के साथ शामिल हो गया है। इजराइल ने रमज़ान प्रारंभ होने पर छह सप्ताह के युद्ध विराम का संकेत दिया है। अमेरिका ने रविवार को कहा कि छह सप्ताह…

Read More

भाजपा नेताओं ने बदली एक्स प्रोफाइल, सिंधिया, शिवराज और मोहन यादव ने कहा- मैं हू मोदी का परिवार

भोपाल 04 March, (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर परिवारवाद को लेकर नई राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली में मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया था। लालू यादव ने मोदी पर कहा था कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर…

Read More

लालू ने PM के परिवार पर उठाए थे सवाल, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ा ‘मोदी का परिवार

नई दिल्ली 04 Feb, (Rns): राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के ‘परिवारवाद’ वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्विटर पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। खास बात है कि…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बिहार दौरा कल

बिहार का सबसे बड़ा लाभार्थी सम्मेलन कल छपरा में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है मुख्य अतिथि •   मोदी की गारंटी का मतलब है 100 प्रतिशत काम पूरा होने का वादा : रुडी • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि  • इतिहास रचेगा सारण का लाभार्थी सम्मेलन • पहली बार अपार…

Read More

पांच लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, एरियर मिलेगा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

शिमला ,04 मार्च (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने करीब पांच लाख सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश नियमित सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर के भुगतान का फैसला लिया है। इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से देय महंगाई भत्ते की बकाया राशि…

Read More

भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नही करती, हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है : दुबे

कार्यालय डेस्कसिवनी 03 मार्च (संवाद कुंज).  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है. इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिलना तय है. भाजपा को…

Read More