ग्राम चिखलापानी में 15 दिनों बिजली गुल, ग्रामीण हो रहे परेशान

बिहारी सोनी कुरई 03 अप्रैल (संवाद कुंज). कुरई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चंद्रपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखलापानी, पाटन सेक्टर में 15 दिनों से बिजली गुल है, जिससे ग्रामीणों इस गर्मी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम में लगभग एक माह से विद्युत की समस्या चल रहा है. पहले लगभग 15 दिन तक डिम लाइट थी और उसके बाद 15 दिन से विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद है. जिससे भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रात के समय जंगली जानवर आ जाते हैं. जो कि एक बड़ी परेशानी का कारण है. इसके अलावा विद्युत प्रवाह बंद होने से पेयजल समस्या से भी ग्रामीण जूझ रहे हैं. ग‘ामीणों के बार-बार आवदेन निवेदन करने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नही हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को भी दी लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नई मिला. जिससे परेशान होकर ग्रामवासी ने कुरई विद्युत वितरण कंपनी ऑफिस में आवदेन देकर तत्काल सुधार कार्य की मांग की है. इस मामले में ग्रामीण नितेश आहके, जयप्रकाश कुमरे, अंकित धुर्वे, दीपक आहके, कमलेश मर्सकोले, गणेश मर्सकोले, दिनेश मर्सकोले आदि ने जेई श्री एम.के. कुमरे से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया. ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन भी बार-बार शिकायत करने के बाद कोई ध्यान नहीं देता है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ग्राम का ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है. इस मामले में कुरई एमपीईबी कार्यालय पदस्थ सनोड़िया बाबू का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत व मांग के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया गया है शीघ्र  ही कार्यवाही की जायेगी.

Read More

मध्यप्रदेश में शुरू होगी एयर एंबुलेंस सेवा : मोहन यादव

कार्यालय डेस्क सिवनी 31 मार्च (संवाद कुंज). मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जहाँ गरीबों के लिये एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू की जायेगी. अगर समय कम है किसी गरीब को 24 घंटे में किसी बड़े अस्पताल ले जाना है तो हेलीकाप्टर से उसे अस्पताल भेजा जायेगा. उक्ताशय की बात आज मुख्यामंत्री श्री मोहन…

Read More

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

कार्यालय डेस्क सिवनी 31 मार्च (संवाद कुंज). जिला मुख्यालय सिवनी सहित ग्रामीण अंचलों में बीते 30 मार्च की दोपहर जमकर बारिश हुई है. इस बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया है, इसके कारण गेहूं की फसल को अनेक ग्रामों में नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण तेज गर्मी से राहत मिली है. अचानक बदले मौसम और लगातार हुई बारिश से किसानों की फिक‘ बढ़ गई है. बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी फसल खेतों में ही गिर गई हैं, ऐसे में किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है. गत सोमवार से शनिवार की दोपहर तक तापमान भी ज्यादा रहा है, वहीं शनिवार को सुबह से तेज गर्मी का अहसास हो रहा था तथा दोपहर बाद एकाएक मौसम परिवर्तित हो गया. जानकारी के अनुसार सिवनी विकासखंड के ग‘ाम जमुनिया, करहैया, संगई, गंगई सहित अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि हुई है. क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र्‍ ही क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रकरण तैयार किये जाये. पिछले छ: दिनों में जिले के अधिकत्तम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 25 मार्च 37.4 डिसे, 26 मार्च 36.6 डिसे, 27 मार्च, 37.4 डिसे, 28 मार्च, 38.2 डिसे, 29 मार्च, 39.0 डिसे,  30 मार्च 38.2 डिसे तापमान दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर से शाम तक 9 मिली बारिश दर्ज किया गया है, बारिश के बाद शाम को ठंडक का अनुभव लोगों ने किया है.

Read More

एक भी बड़े पदाधिकारी को भाजपा में शामिल नहीं करा पाये आनंद

कार्यालय डेस्क सिवनी 31 मार्च (संवाद कुंज). सिवनी विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री आनंद पंजवानी भाजपा में तो शामिल हो गये हैं पर अब तक वे किसी बड़े पदाधिकारी अथवा नेता को भाजपा में शामिल कराने में सफल नहीं हो पाये हैं. ज्ञात हो कि लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत आज घंसौर में मु‘यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आम सभा थी, नगर में ऐसी चर्चा थी कि इस सभा में संतोष पंजवानी नानू, आनंद पंजवानी एवं रमाकांत राय के कारण बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे भाजपा में शामिल होंगे. परंतु एक भी सेक्टर, ब्लॉक, मंडलम के अध्यक्ष अथवा पार्षद भाजपा में शामिल नहीं हुये. यहां यह उल्लेखनीय हो कि सिवनी विधानसभा में भाजपा का प्रभाव छपारा के पहाड़ी गांव से लेकर नगर की सरहद तक है. जैसे ही नगर के पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीन खुलती है कांग्रेस की हार शुरु हो जाती है. आनंद पंजवानी आदि के भाजपा में जाने का फायदा तब है जब छपारा तरफ के मूल कार्यकर्त्ता इनके साथ पार्टी में शामिल हों. कांग्रेस पार्टी के सूत्र यह बताते हैं कि बहुत से कांग्रेसी आनंद पंजवानी एवं संतोष पंजवानी के भाजपा में जाने से नाराज हैं और वो इनके साथ नहीं हैं यह बताने के लिये कांग्रेस की बैठकों में बड़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं.

Read More

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया

नई दिल्ली ,31 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ रैली में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा क्रिकेट की तरह फिक्सिंग रणनीति का सहारा ले रही है, जहां…

Read More

केंद्रीय जांच एजेंसियां चुन-चुनकर तृणमूल नेताओं को निशाना बना रही हैं – ममता बनर्जी

कोलकाता ,31 मार्च (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि एनआईए, सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रही हैं, जबकि वे कांग्रेस या सीपीआई-एम नेताओं की जांच नहीं करती।मुख्यमंत्री ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में…

Read More

कांग्रेस, द्रमुक ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपने के लिए मिलीभगत की : तमिलनाडु भाजपा प्रमुख

चेन्नई ,31 मार्च (आरएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कांग्रेस और द्रमुक पर साठगांठ कर कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपने का आरोप लगाया।श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन के विरोध पर अन्नामलाई ने एक्स पर कहा कि उन्हें कच्चातिवु मुद्दे पर उनके आरटीआई आवेदन के अनुसार…

Read More

इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई – अखिलेश यादव

लखनऊ 31 March, (आरएनएस ) /- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। इस एकजुटता से तय हो गया है कि भाजपा सरकार अब बचने वाली नहीं है। इंडिया गठबंधन दिल्ली की सत्ता में आ रहा है। भाजपा का…

Read More

इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में की फिलिस्तीनी किशोर की हत्या

रामल्लाह ,31 मार्च । फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक फिलिस्तीनी किशोर की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। 13 वर्षीय मुतासिम अबू अबेद को जेनिन के दक्षिण में कबातिया शहर में गोलियों से भून दिया गया।सूत्रों ने बताया कि हमले…

Read More

हमास का खात्मा करने की तैयारी: इजरायल ने यूएस से मांगी मदद, अब मिलेगा ये खतरनाक हथियार

वाशिंगटन ,31 मार्च (आरएनएस )। इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में कई लोगों की जान अबतक जा चुकी है लेकिन अभी भी इजरायल इस युद्ध को खत्म करने के मूड में दिख नहीं रहा है। इजरायल इस चल रहे युद्ध के बीच कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। इजरायल…

Read More