एक्जिट पोल में भारी विरोधाभास : कुछ भाजपा को तो कुछ जिता रहे कांग्रेस को

Share the news

कार्यालय डेस्क

सिवनी 30 नवं (संवाद कुंज) मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं. न्यूज चैनलों में जितने भी एक्जिट पोल दिखाये जाने शुरू कर दिये गये हैं जो कि चर्चा का विषय इसीलिये बन रहे हैं क्योंकि इन एक्जिट पोल में भाजपा को सरकार बनाते हुए बताया जा रहा है जबकि बहुत बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि इस बार परिवर्तन हो रहा है.

संवाद कुंज द्वारा जितने भी लोगों से बातचीत की गयी उनका कहना था कि इस बार भाजपा का चुनाव जनता के साथ हुआ है. जनता वर्सेस भाजपा थी. सरकारी कर्मचारी वर्सेस भाजपा थी और भी अलग अलग वर्ग भाजपा के खिलाफ थे. तो जब चुनाव ही जनता के साथ लड़ा गया है तो स्पष्ट बहुमत नहीं आ सकता. चुनाव में कांग्रेस इसीलिये नजर आ रही थी क्योंकि जनता सत्तारूढ़ दल के खिलाफ थी तो जब चुनाव ही जनता से हुआ है तो बहुत अच्छा बहुमत प्राप्त कर लेना समझ नहीं आता. प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने जा रही है या फिर परिवर्तन हो रहा है कितनी सीटों से हो रहा है यह 3 दिसंबर की शाम तक स्पष्ट हो जायेगा फिलहाल पाठकों के लिये अलग अलग चैनलों के एक्जिट पोल इस प्रकार हैं.

1)     रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है

2)     जन की बात के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-5 सीटें जा सकती हैं.

3)     टीवी-9 पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को 106 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-6 सीटें जा सकती हैं.

4)     न्यूज-24-टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। पार्टी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं.

5)     मध्य प्रदेश में टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-117 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 109-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है.

6)     इंडिया टीवी और सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 140-149 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 70-89 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी अधिकतम 15 सीटें जीत सकती है.

7)     दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 95-115 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं. बसपा को अधिकतम 15 सीटें मिल सकती हैं.

8)     संविदा कर्मचारियों के एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की 137, भाजपा की 86 और अन्य की 7 सीटें आ रही हैं. मालवा निवाड़ से कांग्रेस 39 सीटें, ग्वालियर चंबल से 25, बुंदेलखंड से 12, महाकौशल से 21, भोपाल नर्मदापुरम से 22 और विन्ध्य से 18 सीटें प्राप्त कर रही है.

9)     इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस 68 से 90 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

10)  सी वोटर सर्वे के अनुसार कांग्रेस को कांग्रेस 113-137, भाजपा 88-112, अन्य 1-8 सीटे मिल रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *