लोकसभा चुनावः BJP कल जारी करेगी संकल्प पत्र, जनता को बताए जाएंगे वादे और दावे

Share the news

नई दिल्ली 13 April, (Rns) – भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कल संकल्प पत्र जारी करेगी। चुनावी मेनिफेस्टो संकल्प पत्र जारी करने के दाैरान दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। पार्टी को अब तक 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक 27 सदस्यों वाली समिति का गठन किया था। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास थी। लोगों से भी घोषणापत्र को लेकर सुझाव मांगा गया था। 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो के जरिए अपने-अपने सुझाव पार्टी को दिए हैं। नमो ऐप के जरिए भी 40 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। बताया गया है कि संकल्प पत्र से जुड़े हुए कुल मिलाकर 5 लाख सुझाव पार्टी तक पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *