सीतापुर 06 March, (आरएनएस)। थाना मानपुर इलाके में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। इससे चारों लोगों की मौत हो गई। महिला ने पति से झगड़े के बाद यह कदम उठाया है। घटना बुधवार की सुबह की है। पुलिस ने चारों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मानपुर इलाके के अहमदपुर गांव निवासी राम सजीवन की पत्नी राजकुमारी 35 वर्ष आज सुबह अपने बच्चों संध्या 8 वर्ष, नेहा 5 वर्ष व सुमित 3 वर्ष के साथ खेतों में गई थी। बताया जा रहा है कि वहीं पर राजकुमारी ने तीनों बच्चो को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर खेत में बेहाल पड़े परिवार पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में महिला व बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर महिला राजकुमारी व उनके बच्चों संध्या, नेहा व बेटे सुमित सुमित ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चैबे का कहना है कि आपसी विवाद के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पति को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।