गीता में जिन विकृतियों से बचने की बात कही गयी है वह जैन मुनियों की चर्या में आदर्श मान होती है : गीता दीदी

गीता में हम जिस काम, क्रोध, मद, मोह, माया, लोभ आदि विकृतियों से बचने का उपदेश देते हैं वास्तव में वो अगर कहीं दिखता है तो जैन मुनियों की चर्या में एक आदर्श के रूप में ही दिखता है. जो दिगंबर अवस्था में ग्रीष्म, शीत एवं वर्षा ऋतु तीनों काल के तीव्र प्रभाव को अपने…

Read More

जिस कुल में जैन तीर्थंकरों ने जन्म लिया था उसी क्षत्रिय कुल में मुझे जन्म लेने का सौभाग्य मिला : रजनीश सिंह

कार्यालय डेस्क सिवनी 21 अप्रैल (संवाद कुंज). मुझे इस बात का सदैव गर्व रहता है कि मैं क्षत्रिय परिवार में जन्मा हूँ और जैन धर्म के तीर्थंकर भगवंत भी क्षत्रिय वंश से रहे हैं और जो त्याग तपस्या जैन धर्म के तीर्थंकरों ने की है वो क्षत्रीय के पराक्रम और शूरवीरता को दर्शाते हैं. यह…

Read More

पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का निर्णय सर्वमान्य होना चाहिये ः महाराज सुधन्वा

पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का निर्णय सर्वमान्य होना चाहिये ः महाराज सुधन्वा कार्यालय डेस्क सिवनी 03 अप्रैल (संवाद कुंज). ज्योतिष पीठ एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकरचार्य पद पर अभिषिक्त स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के देह त्यागने के बाद उनकी पीठ का दायित्व शेष दो पीठों के अभिषिक्त शंकराचार्य संभाल सकते हैं तथा वर्तमान परिस्थिति में जो विवाद बना हुआ है उसमें आद्य शंकराचार्य द्वारा स्थापित दूसरी पीठ पुरी के शंकराचार्य जी का निर्णय सर्वमान्य होना चाहिये. आदि शंकराचार्य द्वारा रचित ग्रंथ मठाम्नाय में लिखा है कि यदि कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आचार्यों को परस्पर मिल जुलकर व्यवस्था कर लेनी चाहिये. इसके बाद प्रश्न यह उठता है कि चारों पीठों के आचार्यों के बीच मध्यस्तता अथवा अध्यक्षता कौन करेगा? मठाम्नाय महानुशासन में इसका कोई समाधान नहीं है क्योंकि मठाम्नाय महानुशासन कहता है कि पद पर योग्य व्यक्ति ही आरूढ़ हो, अभिषिक्त हो. ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी इंद्रियों को जीत लिया हो, जिसको संसार के हर विषय का ज्ञान हो अगर वह पद पर आरूढ़ होता हैं तो विवाद उत्पन्न होने पर परस्पर मिलकर हल निकाला जा सकता है. पर अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाये कि  चारों पीठ के शंकराचार्य एक मत न हो पायें जैसी की स्थिति अभी है तो प्रश्न यह उठता है कि चारों में अध्यक्षता कौन करेंगा? ऐसी स्थिति आने पर महाराज सुधन्वा के ताम्रपत्र में उल्लेख मिलता है कि द्वारका शारदा मठ की स्थापना सर्वप्रथम हुई है अतः उसी का निर्णय सर्वमान्य होगा.अब वर्तमान में मु‘य विषय यह है कि द्वारका शारदा एवं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज स्वयं ही ब्रम्हलीन हो गये हैं. तो द्वारका शारदा पीठ के बाद दूसरी जिस पीठ की स्थापना हुई है वह गोवर्धन पीठ है. गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज हैं. महाराज सुधन्वा के ताम्रपत्र के अनुसार उनका निर्णय सर्वमान्य होना चाहिये.

Read More

ग्राम चिखलापानी में 15 दिनों बिजली गुल, ग्रामीण हो रहे परेशान

बिहारी सोनी कुरई 03 अप्रैल (संवाद कुंज). कुरई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चंद्रपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखलापानी, पाटन सेक्टर में 15 दिनों से बिजली गुल है, जिससे ग्रामीणों इस गर्मी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम में लगभग एक माह से विद्युत की समस्या चल रहा है. पहले लगभग 15 दिन तक डिम लाइट थी और उसके बाद 15 दिन से विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद है. जिससे भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रात के समय जंगली जानवर आ जाते हैं. जो कि एक बड़ी परेशानी का कारण है. इसके अलावा विद्युत प्रवाह बंद होने से पेयजल समस्या से भी ग्रामीण जूझ रहे हैं. ग‘ामीणों के बार-बार आवदेन निवेदन करने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नही हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को भी दी लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नई मिला. जिससे परेशान होकर ग्रामवासी ने कुरई विद्युत वितरण कंपनी ऑफिस में आवदेन देकर तत्काल सुधार कार्य की मांग की है. इस मामले में ग्रामीण नितेश आहके, जयप्रकाश कुमरे, अंकित धुर्वे, दीपक आहके, कमलेश मर्सकोले, गणेश मर्सकोले, दिनेश मर्सकोले आदि ने जेई श्री एम.के. कुमरे से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया. ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन भी बार-बार शिकायत करने के बाद कोई ध्यान नहीं देता है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ग्राम का ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है. इस मामले में कुरई एमपीईबी कार्यालय पदस्थ सनोड़िया बाबू का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत व मांग के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया गया है शीघ्र  ही कार्यवाही की जायेगी.

Read More

मध्यप्रदेश में शुरू होगी एयर एंबुलेंस सेवा : मोहन यादव

कार्यालय डेस्क सिवनी 31 मार्च (संवाद कुंज). मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जहाँ गरीबों के लिये एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू की जायेगी. अगर समय कम है किसी गरीब को 24 घंटे में किसी बड़े अस्पताल ले जाना है तो हेलीकाप्टर से उसे अस्पताल भेजा जायेगा. उक्ताशय की बात आज मुख्यामंत्री श्री मोहन…

Read More

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

कार्यालय डेस्क सिवनी 31 मार्च (संवाद कुंज). जिला मुख्यालय सिवनी सहित ग्रामीण अंचलों में बीते 30 मार्च की दोपहर जमकर बारिश हुई है. इस बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया है, इसके कारण गेहूं की फसल को अनेक ग्रामों में नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण तेज गर्मी से राहत मिली है. अचानक बदले मौसम और लगातार हुई बारिश से किसानों की फिक‘ बढ़ गई है. बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी फसल खेतों में ही गिर गई हैं, ऐसे में किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है. गत सोमवार से शनिवार की दोपहर तक तापमान भी ज्यादा रहा है, वहीं शनिवार को सुबह से तेज गर्मी का अहसास हो रहा था तथा दोपहर बाद एकाएक मौसम परिवर्तित हो गया. जानकारी के अनुसार सिवनी विकासखंड के ग‘ाम जमुनिया, करहैया, संगई, गंगई सहित अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि हुई है. क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र्‍ ही क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रकरण तैयार किये जाये. पिछले छ: दिनों में जिले के अधिकत्तम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 25 मार्च 37.4 डिसे, 26 मार्च 36.6 डिसे, 27 मार्च, 37.4 डिसे, 28 मार्च, 38.2 डिसे, 29 मार्च, 39.0 डिसे,  30 मार्च 38.2 डिसे तापमान दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर से शाम तक 9 मिली बारिश दर्ज किया गया है, बारिश के बाद शाम को ठंडक का अनुभव लोगों ने किया है.

Read More

एक भी बड़े पदाधिकारी को भाजपा में शामिल नहीं करा पाये आनंद

कार्यालय डेस्क सिवनी 31 मार्च (संवाद कुंज). सिवनी विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री आनंद पंजवानी भाजपा में तो शामिल हो गये हैं पर अब तक वे किसी बड़े पदाधिकारी अथवा नेता को भाजपा में शामिल कराने में सफल नहीं हो पाये हैं. ज्ञात हो कि लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत आज घंसौर में मु‘यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आम सभा थी, नगर में ऐसी चर्चा थी कि इस सभा में संतोष पंजवानी नानू, आनंद पंजवानी एवं रमाकांत राय के कारण बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे भाजपा में शामिल होंगे. परंतु एक भी सेक्टर, ब्लॉक, मंडलम के अध्यक्ष अथवा पार्षद भाजपा में शामिल नहीं हुये. यहां यह उल्लेखनीय हो कि सिवनी विधानसभा में भाजपा का प्रभाव छपारा के पहाड़ी गांव से लेकर नगर की सरहद तक है. जैसे ही नगर के पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीन खुलती है कांग्रेस की हार शुरु हो जाती है. आनंद पंजवानी आदि के भाजपा में जाने का फायदा तब है जब छपारा तरफ के मूल कार्यकर्त्ता इनके साथ पार्टी में शामिल हों. कांग्रेस पार्टी के सूत्र यह बताते हैं कि बहुत से कांग्रेसी आनंद पंजवानी एवं संतोष पंजवानी के भाजपा में जाने से नाराज हैं और वो इनके साथ नहीं हैं यह बताने के लिये कांग्रेस की बैठकों में बड़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं.

Read More

बिनेकाटोला और डुंगरिया में आग लगने से फसल जलकर खाक

कार्यालय डेस्क कुरई/धनौरा 30 मार्च (संवाद कुंज). गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ ही फसलों में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी क‘म में आज धनौरा के बिनेकाटोला और कुरई के डुंगरिया में आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई. आज दोपहर लगभग 1 बजे धनौरा थाने के अन्तर्गत…

Read More

अवैध शराब मामले में वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय डेस्क सिवनी 30 मार्च (संवाद कुंज).  बंडोल पुलिस ने बीती रात्रि अवैध शराब मामले में कार्यवाही करते हुये वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है. बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने टीम गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की. बीते 29 व 30 मार्च को ग्राम नांदनी बिहिरिया रोड…

Read More

05 साल के अरमान अंसारी ने रखा रोजा

कार्यालय डेस्क सिवनी 30 मार्च (संवाद कुंज).  माहे रमजान में रोजा रख इबादत की जा रही है। तेज गर्मी में लगभग 13 घंटे का रोजा रख रोजदार अल्लाह की इबादत में लगे हुए है जिससे नन्हे बच्चे भी पीछे नहीं है. इसी क‘म में जिले के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाज सेवी हाजी समी अंसारी के पोते एवं हाजी परवेज अंसारी गोल्डी के 05 वर्षीय बेटे मोहम्मद अरमान अंसारी ने अपना पहला रोजा रखा. अरमान को शुभचिंतकों ने मुबारकबाद दी है.

Read More